फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज (फतेहपुर)। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से शनिवार को साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। हादसे के चलते कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के चक ताहिरपुर गांव निवासी केदार सिंह यादव(55) पारिवारिक बहन कमला की तेरहवीं संस्कार में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव के हरी का पुरवा आए थे। साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। हरी का
पुरवा मोड़ पर बोलेरो ने टक्कर मार दी। वह उछल कर दूर गिरे। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। चालक बोलेरो समेत मौके से भाग निकला। सूचना पर रिश्तेदार और परिजन पहुंचे। बेटे दिनेश कुमार ने हरी का पुरवा निवासी बोलेरो चालक रामभवन लोधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दिनेश का आरोप है कि रामभवन की लापरवाही से बोलेरो ने पिता को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें