बहुआ। चंदौरा मोड़ के पास बेकाबू बेकाबू बाइक खंदक में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जाफरगंज थानाक्षेत्र के सराय गांव निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा (58) बाइक से शुक्रवार की शाम ललौली के बहुआ बाजार आए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चंदौरा मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक बेकाबू होकर खंदक में पलट गई।
सिर पर चोट आने वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और एंबुलेंस से पीएचसी बहुआ भेजा। जहां से उन्हें कानपुर रेफर किया गया। लोग उन्हें कानपुर ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सुभाष किसानी करते थे। घर में पत्नी रामलली व पुत्र संदीप कुमार है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।