बहुआ(फतेहपुर)। बकरियां चराने गए किशोर की मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को दफन किया। ललौली थाने के बहुआ जवाहर नगर मोहल्ला निवासी जिब्रील का बेटा मो. वसीम (15) मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ बकरियां लेकर चराने गया था। बकरियों को ककोरा बाबा तालाब किनारे से हांकने पहुंचा। तालाब किनारे पैर फिसल गया। तालाब में डूबने साथियों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने गहराई से उसे बाहर निकाला लेकिन देर हो चुकी थी। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। घटना से कोहराम मच गया। उसकी मां अनीशा, बहनों नईमुन निशा, नाजमीन, आलिया, ताहिरा फातिमा हैं। पिता मजदूरी से घर का गुजर बसर करते थे। बकरियां पालकर परिवार भरण पोषण करता है।