फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने घर लौट रहे किशोर को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मजदूरी करके घर लौट रहे किशोर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना मानू का पुरवा के पास हुई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और ट्रैक्टर को पकड़ लिया। ट्रैक्टर का चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी शनि (15) पुत्र वीरेंद्र मजदूरी करता था। वह कस्बे के एक व्यक्ति के यहां बारात में जाने वाली रोड लाइट के गमले खींचने का काम करता था। शनिवार को वह रात को एक समारोह में गमले उठाने के लिए गया था।
रात करीब पौने 11 बजे वह लौट रहा था। जैसे ही वह मानू का पुरवा जीटी रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। हादसा देख चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने पिता वीरेंद्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कस्बा इंचार्ज सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें