फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरते ही चढ़ा पहिया, बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसवा। भूसा लेने के लिए ट्रैक्टर पर आगे बैठकर जा रहे एक किशोर की हादसे में मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर एक खेत की मेड़ से टकराकर उछला तो बालक पीछे की तरफ नीचे गिर गया और उस पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर घरवाले व हसवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के अतरहा गांव निवासी छोटू (12) पुत्र मन्नू रैदास शुक्रवार की शाम को गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर बैठकर अपने खेत में भूसा लेने के लिए जा रहा था। खेतों में दौड़ रहे ट्रैक्टर का पहिया अचानक एक मेड़ पर चढ़ा तो उसका इंजन उछल गया। तभी चालक के बगल में बैठा छोटू खिसकर पीछे की तरफ गिर गया और उस पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया। हादसे में छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक वहां से भाग निकला। लोगों ने छोटू के घर में सूचना दी तो कोहराम मच गया। सूचना पर हसवा चौकी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें