फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से सराफ कारोबारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के छिवलहा मार्ग पर गुरुवार देर शाम बाइक सवार सराफ कारोबारी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को हेलमेट क्षतिग्रस्त मिला। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और शव मार्च्युरी में रखवाया है।
हथगाम थाना क्षेत्र के अमिलिहा पाल निवासी राजेंद्र के बेटा संजय (25) गांव में सराफा का काम करता है। वह बाइक से कानपुर गया था।
जहां से गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे हुसैनगंज की ओर से घर लौट रहा था। जेडी इंटर कॉलेज के पास हथगाम की ओर से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उसके बाद ट्रैक्टर का पहिया युवक के सिर पर चढ़ गया। इस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां शिवलली व भाई शिवम का हाल बेहाल हो गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर थाने में खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें