फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/जोनिहां। अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार शाम सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक के सामने गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को मार्च्युरी हाउस में रखवाया है। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। मलवां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजा सिंह (42) किसी काम से शहर आए थे।
घर लौटते समय ब्लाक के सामने मौरंग लदे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार उछलकर रोड पर गिरे। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। पुलिस को मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खुर्माबाद निवासी ननकवा (30), सुनील विश्वकर्मा (35) बाइक से जाफरगंज थाना क्षेत्र के ब्राम्हनपुर गांव जा रहे थे। जाफरगंज थाना अंतर्गत दलेलखेड़ा के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बिंदकी भेजा।
जहां डॉक्टर ने ननकवा को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष नाहर सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
पुलिस ठगों कोर्ट से वारंट लेगी
फतेहपुर। शहर और पड़ोसी जिले के युवकों को खाड़ी देश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले ट्रैवल्स एजेंसी संचालकों के खिलाफ पुलिस कोर्ट से वारंट लेगी। सदर कोतवाली के शांति नगर में संचालित ट्रैवल्स कंपनी के सदरे आलम, हसीब, खतीब समेत सात लोगों पर कोतवाली और हुसैनगंज थाने में युवकों से ठगी का का मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचक शशिकांत सरोज ने बताया कि आरोपी घरों से भागे हैं। उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। (संवाद)
छात्रा के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर
फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र में छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की टीम ने गैरप्रांतों में छापामारी कर रही है। पुलिस ने कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के आरोपी अजय उर्फ शीलू के रिश्तेदारों की धरपकड़ भी शुरू की है। बता दें सोमवार को साढ़ थाना क्षेत्र की छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उसका शव को जहानाबाद के खैराबाद से बरामद हुआ था। थानाध्यक्ष सैतान सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों का सुराग नहीं लगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें