फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारातियों से भरी पिकअप पुलिया से टकराई, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। खागा से जालौन लौट रही बरातियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर बिंदकी के पास एक पुलिया से टकरा गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी बिंदकी पहुंचाया।
विज्ञापन

कोतवाली बिंदकी के खजुहा रोड स्थित बावनी इमली शहीद स्मारक के पास सुबह छह बजे बरातियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पिकअप में नौ बाराती थे और इसमें उरई निवासी संदीप कुमार (25), रमेश (27), फैलू प्रसाद (24), मनमोहन (26), पंकज (25), मोनू (28) घायल हो गए।
विज्ञापन

आसपास के ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस से बिंदकी सीएचसी ले गए। बताया गया कि उरई से बरात मंगलवार को खागा कस्बे के पास ऐलई गांव गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें