फतेहपुर। गाजीपुर के सेवरामऊ गांव निवासी गोलू तिवारी(25) की बाइक तेज रफ्तार में गांव के मोड़ पर पोल से टकरा गई। इससे गोलू की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे गांव के कल्लू दिवाकर (60)घायल हो गए।
गोलू खेती करता था। वह घंसेनपुर सब्जी खरीदने गया था। लौटते समय कल्लू को बाइक में बैठा लिया था। हादसे के बाद परिजन उसे लेकर पास क्लीनिक पहुंचे। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उसकी पांच साल पहले शादी हुई थी। दो बेटे एक बेटी है। एसओ आशीष सिंह ने बताया कि हेलमेट न लगाने की वजह से सिर में चोट आने से जान गई है।