थरियांव (फतेहपुर)। असोथर मार्ग पर गुरुवार रात एक बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। हालांकि बाइक सवार बच गया। असोथर थाना के खैदीपुर निवासी सूरजपाल का बेटा बृजेश लोधी(25) थरियांव कस्बे से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। असोथर मार्ग पर घासीपुर के पास बारिश के चलते बाइक फिसल गई। ट्रक से टकराने के बाद बाइक ट्रक के नीचे घुस गई। बृजेश उछलकर रोड किनारे गिरा। पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। उसकी हालत में सुधार है। थानेदार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बाइक सवार को मामूली चोट है। ट्रक को पकड़ा गया है। इसके पास पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।