फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मौत की खबर मिलते ही कोरवा में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। दिलावलपुर मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे की खबर जैसे कोरवा गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। मकानों में ताला बंद करके मृतकों के परिजन पहले बिंदकी और फिर फतेहपुर के लिए निकल पड़े। शादी वाले घर में भी सन्नाटा पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

कोरवा गांव निवासी अजय कुमार (22) के पिता चंद्र भूषण, अखिलेश कुमार (20) के पिता राम विशाल, संदीप (21) के पिता चंद्र किशोर और श्यामू (19) के पिता रामसनेही हैं और यह लोग खेती बाड़ी करते हैं। जब यह चारों युवक बरात में जाने के लिए निकले तो परिवार खुश था। गांव की शादी थी, इसलिए अधिकांश लोग शादी वाले घर के पास थे।
जैसे ही गांव में हादसे की खबर पहुंची तो परिवारों में चीख पुकार मच गई और घरवाले ताला बंद कर फतेहपुर की निकल पड़े। बांदा-सागर हाइवे पर हादसा होने के कारण पुलिस ने बिंदकी-कुंवरपुर रोड से हाइवे पर आने वाले भारी वाहनों को रोक दिया। जिससे कुंवरपुर रोड पर बिंदकी की ओर से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा गया। पुलिस ने बवाल होने की आशंका के चलते ट्रैफिक में यह बदलाव किया। जिससे हाइवे पर किसी वाहन को नुकसान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें