फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की खोजबीन में मल्लाहों व पुलिस ने बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। ट्रैक्टर-ट्राली सहित यमुना नदी में डूबे चालक की खोजबीन में गुरुवार शाम तक पुलिस व गोताखोर जुटे रहे लेेकिन सफलता नहीं मिली। नदी के बहाव की ओर बुधवार की शाम से ही जाल डाला गया है। बावजूद इसके चालक का पता नहीं चला। कोई रास्ता न देख पुलिस ने शाम को ट्रैक्टर-ट्राली को बाहर निकलवाया। शंका थी ट्रैक्टर के नीचे चालक हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को किशनपुर थानाक्षेत्र के अमनी गांव निवासी सियाराम पासवान (49), दो साथी मुकेश यादव निवासी सातो व करन सोनकर निवासी अमनी के साथ ट्रैक्टर लेकर एक बरात के लिए निकला था। बरात बांदा के कमासिन में थी। शाम को जैसे ही सियाराम ढाल से पीपा पुल की ओर जाने लगा तो सामने से एक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने में उसने ट्रैक्टर बाई ओर घुमाया।
अनियंत्रित हुआ ट्रैक्टर सीधे यमुना नदी में समा गया। हालांकि इससे पहले मुकेश व करन कूदकर बाहर आ गए। जबकि सियाराम गाड़ी सहित नदी में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर जाल डालकर खोजबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह फिर से खोजबीन शुरू हुई। रातभर जाल पड़ा होने के बावजूद सियाराम का पता नहीं चला। करीब तीन बजे तक जब सियाराम का पाता नहीं चला तो पुलिस ने हाइड्रा मशीन से ट्रैक्टर-ट्राली निकलवाई। नदी में सियाराम की खोजबीन शाम तक जारी रही। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें