फतेहपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के बंवारा गांव निवासी दीपू (27) बाइक से गुरुवार को शहर किसी काम से आया था। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज टैंपो स्टैंड के पास पीछे से ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। पिता नन्हू ने बताया कि इलाज के दौरान बेटे की सांसे थम गईं।