फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, किशोरी झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिवलहा (हथगाम)। खाना पकाते समय मंगलवार शाम चूल्हे की चिंगारी से एक घर में आग लग गई। हादसे में चूल्हे के पास मौजूद किशोरी झुलस गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, पूरी गृहस्थी जल गई।
विज्ञापन

हथगाम थानाक्षेत्र के गंगा कटरी के कोतला गांव निवासी श्रीपाल पासवान चौकीदार हैं। उनकी बेटी बिधिमा देवी (12) घर में चूल्हे पर खाना पका रही थी। चूल्हे से चिंगारी से छप्पर जल उठा । कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से किशोरी भी झुलस गई। ग्रामीणों ने पंपसेट चलाकर आग पर पानी डालकर काबू पाया। घटना के समय परिवार के लोग गंगा कटरी में तरबूज के खेत की देखभाल को गए थे। श्रीपाल ने बताया कि अग्निकांड में पांच हजार रुपये, अनाज, चारपाई, बिस्तर, कपड़े जलकर खाक हो गए। परिजनों ने किशोरी को पीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें