फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से नगदी सहित तीन मवेशी जलकर मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शुक्रवार दोपहर कल्याणपुर थानाक्षेत्र के गौसपुर गांव के एक घर में अचानक आग लग गई। आग से घर का सामान, 20 हजार रुपये नगद व तीन मवेशी जल गए। मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर दमकलकर्मी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामखेलावन के घर शुक्रवार दोपहर आग लगने पर परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुन ग्रामीण मदद को दौड़े। परिजन, गृहस्थी का कुछ सामान निकालने में सफल रहे। रामखेलावन ने बताया आग लगने से नगदी, दो कुंतल गेहूं, कपड़े, रजाई-गद्दा, एक साइकिल व तीन बकरियां जल गई। बताया कि आग लगने की जानकारी परिजनों को देर से लगी, इस कारण वह गृहस्थी नहीं बचा सके।
इसी तरह बिंदकी कोतवाली के बरेठी गांव निवासी कन्हैया प्रसाद के खेतों में शुक्रवार को आग लग गई। इस कारण करीब डेढ़ बीघे गेहूं जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड कर्मी पहुंचे और आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें