फतेहपुर। शॉपिंग मॉल में काम करने वाली युवती को रास्ते में घसीटकर युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
राधानगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती एक शॉपिंग माॅल में काम करती है। युवती ने पुलिस को बताया कि वह 29 दिसंबर की शाम करीब सात बजे शॉपिंग मॉल से घर आ रही थी।
आरोप है कि राधानगर थानांतर्गत बहुआ मार्ग पुलिया के पास अभिलाष गुप्ता ने पीछे से उसे दबोच लिया। इसके बाद गली में घसीट ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर राहगीर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश की जा रही है।