फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: एडीओ पंचायत कार्यालय में किताबें डंप

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पुस्तकालयों का संचालन अब तक शुरू नहीं हो सका है। एक माह से एडीओ पंचायत कार्यालय में पुस्तकालयों के लिए आई किताबें डंप हैं। ब्लाॅक क्षेत्र के रामनगर कौहन, सुसवन बुजुर्ग, लीलरा, ऐझी, सरवल, ओती, करैहा, जिवरा, दसौली, सैबसी, भौली और सेवरामऊ में ग्राम पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं। पुस्तकालय भवन तैयार होने के बावजूद उनमें ताला बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण पुस्तकालय केवल कागजों तक सीमित हैं। कार्यवाहक एडीओ पंचायत राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुस्तकों के वितरण में तकनीकी व शिफ्टिंग संबंधी समस्या आ रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के माध्यम से पुस्तकों को संबंधित गांवों में भेजा जा रहा है। कुछ स्थानों पर वितरण किया भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें