थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने एक युवक पर वीडियो वायरल की धमकी देकर कई साल से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने थाने के एक सिपाही पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। युवती ने शुक्रवार को पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में एक गांव के युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया था। बहलाकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। 24 मार्च को आरोपी युवक ने अपने एक साथी के साथ घर से उसे उठाकर नलकूप में ले जाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर थाने के एक सिपाही ने दबाव बनाकर समझौता लिखवा लिया। अपराध निरीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।