फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पिटाई के बाद पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत युवती ने की आत्महत्या

विज्ञापन
फोटो-27-पुलिस से नोकझोंक करते ग्रामीण। वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
विज्ञापन
थरियांव (फतेहपुर)। शादी के बाद बर्तनों को धोने का पानी पड़ोसी के प्लॉट में जाने पर मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत युवती ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। इस पर पुलिस ने पड़ोसी दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के औरेई निवासी बसंत चौधरी की पुत्री खुशबू देवी (19) के छोटे भाई लवकुश की बरात 13 फरवरी को घर पहुंची थी। बरात आने के बाद घर के बाहर बर्तन धोए जा रहे थे। पानी पड़ोसी राकेश के प्लाॅट में चला गया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
बसंत ने आरोप लगाया कि पड़ोसी और उसके परिजन ने पुत्री और बड़े बेटे रवि की पत्नी सरिता को पीट दिया। इसकी थाने में शिकायत की गई। पुलिस दौड़ाती रही लेकिन कार्रवाई नहीं की। इससे बेटी आहत थी।
विज्ञापन

बेटी खुशबू मंगलवार दोपहर को गांव में बने दूसरे घर में मवेशियों के लिए भूसा लेने गई थी। वह काफी देर तक घर नहीं लौटी। इस पर तलाश शुरू की गई। पुराने घर के बाहर बेटी को दुपट्टे के फंदे से लटकता पाया। फंदा काटकर शव उतारा और घर लेकर आए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी राकेश, उसकी पत्नी मंजू और दो अन्य लड़कों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामूली विवाद पर युवती ने जान दी है। पुलिस पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा।

फोटो-27-पुलिस से नोकझोंक करते ग्रामीण। वीडियो ग्रैब- फोटो : संवाद

फोटो-27-पुलिस से नोकझोंक करते ग्रामीण। वीडियो ग्रैब- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें