फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पानी भरते समय कुएं में गिरने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असोथर। थाना क्षेत्र के सरकंडी के मजरे बहादुर पाल का डेरा में सोमवार रात एक युवती की कुएं गिरने से मौत हो गई। बहादुर पाल का डेरा निवासी सरिता देवी (35) घर से पानी लेने के लिए निकली। कुएं में गिरने की आवाज आई तो लोगों को जानकारी हुई। महिला के ससुर कृपाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहू कुएं में पानी भरने गई थी और पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें