फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बहरीन से कमाकर लौटा युवक दुष्कर्म में जेल गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले युवक को रविवार दोपहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 10 अप्रैल को थाने में रक्षपालपुर गांव के वीरेंद्र कुमार के खिलाफ शिकायत की थी। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 2019 से उसके और वीरेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
आरोप है कि शादी का झांसा देकर वीरेंद्र ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए थे। कई बार बाहर घुमाने ले गया और उसकी आपत्तिजनक फोटो, वीडियो भी बना ली। करीब दो साल के बाद वह खाड़ी देश कमाने चला गया। बहरीन से आठ फरवरी को लौटा।
विज्ञापन

शादी का दबाव बनाने पर इन्कार कर दिया और दूसरी जगह शादी कर रहा है। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें