फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव में बृहस्पतिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोपियों ने बंधक बनाकर युवक को पीटने के बाद सड़क पर पटक दिया। दोनों पक्ष से पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित पक्ष ने पिता-पुत्र पर बंधक बनाकर पीटने और पुलिस के सामने गाली गलौज का आरोप लगाया है।
गांव निवासी एक पक्ष से राजू दुबे ने बताया कि गांव के देवी प्रसाद पुत्र पिल्लू, लीलू, पच्चू, पत्नी कमला देवी और दो बहू संग बृहस्पतिवार को लाठी-डंडा, फरसा लेकर घर में घुस आए। रंजिश के चलते गाली गलौज कर सभी ने पीटा। डंडे और धारदार हथियार से हमले में उसका सिर फट गया और एक हाथ टूट गया।
दूसरे पक्ष से देवी प्रसाद की बहू सोनम रैदास ने बताया कि पड़ोसी राजू दुबे ने पुत्र भुल्लन ने साजिश के तहत पति महावीर को काम के बहाने घर बुलाया। कमरे में बंधक बनाकर पति महावीर पीटा। पिटाई के बाद रास्ते में उठाकर पटक दिया। खबर पर वह पहुंची।
उसे भुल्लन ने लात घूसों से पीटा। 112 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस के सामने परिवार को मार डालने की धमकी दी। कोतवाल लान सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।