फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक ने ट्रक से 40 हजार नकद और दो मोबाइल चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हाईवे पर युवक को रोता देख ट्रक मालिक ने उसे काम पर रख लिया। काम पर रखने के छह दिन बाद युवक ने ट्रक में रखे 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल चोरी कर भाग गया। हुसैनगंज पुलिस ने चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिला निवासी ट्रक मालिक जुनेद कुरैशी ने पुलिस को बताया कि वह हैदराबाद से जलगांव जा रहा था। रास्ते में वाशिम शहर के हाईवे पर एक युवक रोता मिला। युवक ने अपना नाम रमेश निवासी रीवा (मध्य प्रदेश) बताया। माता-पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर काम मांगा
जुनेद ने युवक को अपने ट्रक में काम पर रख लिया। करीब छह दिन तक रमेश ट्रक के साथ रहा। 16 जुलाई को जुनेद चालक रतन के साथ हुसैनगंज क्षेत्र की बकरा मंडी में बकरा खरीदने पहुंचा था। इसी बीच रमेश ट्रक में रखे 40 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल लेकर भाग गया। हुसैनगंज थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें