फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चलती ट्रेन में महिला का बैग छीनकर युवक कूदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। वाराणसी निवासी महिला का बैग शुक्रवार सुबह चलती ट्रेन में युवक ने छीन लिया। महिला के पति ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह ट्रेन से कूदकर भाग गया। यह वारदात शुक्रवार सुबह बिंदकी रेलवे स्टेशन के पास हुई।
विज्ञापन


वाराणसी जिला राजातालाब थाना क्षेत्र के शाहंशाहपुर निवासी प्रणय कुमार सिंह ने बताया कि भतीजा नोएडा में पढ़ाई करता है। उससे मिलने पत्नी राधा सिंह के साथ गए थे। गाजियाबाद से स्पेशल ट्रेन में 25 सितंबर की रात वाराणसी लौट रहे थे। वे स्पेशल ट्रेन की बोगी एस-6 में सीट नंबर 72 पर यात्रा कर रहे थे। कानपुर गोविंदपुर के पास उनकी सामने की सीट पर एक युवक आकर बैठा गया।



बिंदकी स्टेशन के पास ट्रेन धीमी होते ही युवक ने अचानक राधा के हाथ से बैग छीना और चलते ट्रेन से कूद गया। महिला ने तत्काल रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दी। स्टेशन पर दरोगा सत्यदेव यादव जांच के लिए पहुंचे, लेकिन ट्रेन आगे बढ़ चुकी थी।
विज्ञापन



वाराणसी कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बैग में मोबाइल फोन, 3500 नकद और सोने की दो अंगूठियां थीं। शाम को एक रेलवे इंजीनियर ने सूचना दी कि झाड़ियों में बैग मिला है, जिसे बिंदकी जीआरपी को सौंप दिया गया है। बैग में सिर्फ कपड़े थे। जीआरपी थानाध्यक्ष राजकुमार मौर्या ने बताया कि मामला वाराणसी से स्थानांतरित होते ही जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें