फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में बाइक से गिरा युवक, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। शराब पीने के बाद दो दोस्तों के साथ निकला युवक चलती बाइक से नीचे गिर गया। युवक को उसके दोस्त घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शक के आधार पर युवक के एक साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर एलई गांव निवासी रमन सिंह (27) पुत्र लल्लन सिंह दिल्ली में रहकर रोजगार करता था। कुछ दिनों पहले वह गांव आया था। रविवार की रात उसने कूरा गांव में शराब पी और गांव निवासी अपने दो दोस्तों कुलदीप उर्फ दीपक शुक्ला व भवदत्त शुक्ला के साथ बाइक से खागा आरओबी के नीचे पहुंचा। यहां पर तीनों ने फिर शराब पी। इस दौरान वहां रमन का एक दोस्त मिन्ना पहुंचा तो रमन ने उसके साथ भी शराब पी। कुछ देर बाद रमन का एक और साथी अमित सिंह भी आरओबी के नीचे पहुंचा। उसने रमन से शराब पिलाने की बात कही। रमन ने अमित के साथ भी शराब पी। शराब पीने के दौरान रमन व अन्य की साथी मिन्ना के साथ नशे में कहासुनी व मारपीट हुई। लोगों ने मिन्ना को वहां से हटाकर झगड़ा शांत कराया। अमित भी शराब पीकर दोनों साथियों के साथ वहां से जाने लगा। इस दौरान नशे में होने के कारण वह चलती बाइक से गिर गया। गाड़ी कुलदीप चला रहा था, जबकि रमन पीछे बैठा हुआ था। कुलदीप और भवदत्त उसे उठाकर सड़क पर लाए और एंबुलेंस बुलाकर हरदो अस्पताल ले गए। यहां हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया। तब तक रमन के परिजन भी हरदो अस्पताल आ गए। परिजन उसे कानपुर ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर खागा आरके सिंह ने बताया कि हादसे में सिर पर चोट लगने के कारण युवक की मौत हुई है। शंका के आधार एक साथी को हिरासत में लिया गया है। परिजन अगर तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें