फाइल फोटो-19-पंकज विश्वकर्मा। स्रोत परिजन
प्रेमनगर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के खजुरिहापुर गांव में रविवार सुबह बिजली खंभे के सपोर्ट वायर में करंट उतरने से युवक चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय ग्रामीण एकत्र हो गए।
खजुरिहापुर गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा (28) धुमानकुंआ के पास पंक्चर की दुकान चलाता था। घर के कृषि कार्य में भी हाथ बंटाता था। वह सुबह मवेशियों को चारा-पानी कर रहा था। घर के बगल में ही बिजली का खंभा लगा है। खंभे के सपोर्ट वायर के छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया।
इससे उसकी मौत हो गई। युवक अविवाहित था। परिजन पहुंचे तो उन्होंने देखा कि युवक की मौत हो चुकी है। पिता वीरेंद्र चार साल से लकवे से ग्रसित है। परिजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
फाइल फोटो-19-पंकज विश्वकर्मा। स्रोत परिजन