फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डीजल उड़ेलकर युवक ने किया आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया

विज्ञापन
फोटो-43-डीजल डालने के बाद आग लगाने से रोकते पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
किशनपुर (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नागा बाबा कुटी के पास रविवार की दोपहर एक युवक ने डीजल उड़ेलकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे रोका। यहां पीड़ित युवक ने पुलिस और गांव के कुछ लोगों पर घर निर्माण के दौरान प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एएसपी महेंद्र पाल सिंह और राजस्व की टीम ने जांच की।
विज्ञापन

कस्बा निवासी अनिल शुक्ला ने थाने से कुछ ही दूरी पर नागा बाबा कुटी के पास एक जमीन खरीदी थी और वह घर का निर्माण करा रहे हैं। निर्माण के दौरान कस्बे के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने जमीन पर दावा कर निर्माण रुकवाने की पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने निर्माण एक सप्ताह पहले रुकवा दिया था। थाने में पंचायत के बाद रविवार को दोबारा निर्माण शुरू कराया गया।
पुलिस दोपहर को दोबारा निर्माण रुकवाने पहुंची। तभी युवक ने पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए डीजल उड़ेलकर आग लगाने की कोशिश की। वायरल वीडियो में पुलिस व एक व्यक्ति पर निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन

एएसपी महेंद्र पाल सिंह, एसडीएम अभिनीत कुमार और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और युवक से बातचीत कर मामले को शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि दूसरे पक्ष के पास निर्माण रोकने का कोई आदेश नहीं है ऐसे में निर्माण नहीं रोका जा सकता है। दूसरे पक्ष ने केवल कोर्ट में वाद दाखिल किया है।

फोटो-43-डीजल डालने के बाद आग लगाने से रोकते पुलिस कर्मी। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें