फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। घर की सफाई करते समय कूलर में आ रहे करंट की चपेट में आने से रविवार सुबह महिला की झुलसने से मौत हो गई। मायके व ससुराल पक्ष की सहमति पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुर निवासी अमरनाथ अवस्थी फैक्टरी कर्मी हैं। वह सुबह ड्यूटी पर चले गए थे। उनकी पत्नी बिंदुवासिनी (30) घर की साफ सफाई कर रही थी। साफ-सफाई के समय ही कमरे में रखे कूलर को छूने से करंट की चपेट में आ गई। वह कूलर में चिपकी रह गई और झुलसने से मौत हो गई। कुछ देर बाद बेटी नैनू व पुत्र शिवांश खेलते-खेलते कमरे पहुंचे। उन्होंने मां को देखकर शोर मचाया। पड़ोस में रहने वाले परिवार के सदस्य पहुंचे। वह महिला को नर्सिंग होम ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि कूलर का स्विच सुबह बंद कर दिया था। प्लग लगा था। कहीं से अर्थ मिलने की वजह से कूलर में करंट दौड़ा है। मायका पक्ष भी गांव पहुंचा। दोनों पक्षों की सहमति से शव का अंतिम संस्कार किया गया। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि हादसे की खबर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें