फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दुधमुंही बच्ची समेत महिला को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पति ने पीटकर बच्ची समेत घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव निवासी राजकरन की पुत्री मीना देवी की शादी तीन जून 2023 को राधानगर थाने के बड़नपुर गांव निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी। मीना ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद पति दहेज में बाइक की मांग करने लगा।
विरोध करने पर 25 फरवरी को पति ने गर्भावस्था में घर से निकाल दिया। मायके में 16 मई को पुत्री को जन्म दिया। पिता ने पति से बात कर उसे 28 जून को ससुराल बड़नपुर भेजा। ससुराल में नौ अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई वीरन राखी बंधवाने आया। आरोप है कि पति ने भाई से बाइक की मांग कर पीट दिया।
विज्ञापन

दुधमुही बच्ची समेत उसे घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें