फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झपकी आने से रेलिंग तोड़ हाईवे पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक

विज्ञापन
फोटो-08- गिवली गांवट के निकट कानपुर प्रयागराज हाइवे पर पलटा सीमेंट लगा ट्रक। संवाद
विज्ञापन
औंग। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर शनिवार को सीमेंट लदा ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाईवे की एक लेन पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस जांच में चालक को झपकी आने को हादसे की वजह मान रही है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी शुभांशु वर्मा ट्रक चालक हैं। वह सीमेंट लादकर कानपुर की ओर जा रहे थे। औंग थाना क्षेत्र के छिवली गांव के पास ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए हाईवे पर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में लदी सीमेंट बोरियां सड़क पर बिखर गईं। इससे आवागमन बाधित हो गया।
पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए पीएचसी भेजा। बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन



सड़क हादसों में दो घायल

फतेहपुर। सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। थरियांव थाना क्षेत्र के आकूपुर गांव निवासी कि महेंद्र शुक्रवार रात बाइक से शहर जा रहा था। बिलंदा के पास बाइक से गिरकर घायल हो गया। वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हड़िया पलनहा निवासी दयाशंकर शुक्रवार रात खेत से घर आ रहा था। गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है।

फोटो-08- गिवली गांवट के निकट कानपुर प्रयागराज हाइवे पर पलटा सीमेंट लगा ट्रक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें