फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डलमऊ रोड पर ट्रक खराब होने से लगा छह घंटे जाम

विज्ञापन
फोटो-17-डलमऊ मार्ग पर खराब खड़ा ट्रक लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
हुसैनगंज। डलमऊ मार्ग पर शनिवार भोर पहर एक ट्रक खराब होने के कारण करीब छह घंटे तक यातायात जाम रहा। जाम के दौरान सड़क के दोनों छोरों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे छात्रों और आम यात्रियों को खासा मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

डलमऊ रोड पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। असनी गंगा पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद है। लखनऊ और लालगंज जाने वाले वाहन डलमऊ पुल से ही निकाले जा रहे हैं। सिंगल मार्ग होने के कारण अधिक वाहनों के आने से सड़क पर यातायात अव्यवस्थित रहता है।
शनिवार को भोर पहर करीब चार बजे ट्रक खराब होने से करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रक हटने के बाद करीब सुबह 10 बजे यातायात सामान्य हुआ। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि डलमऊ मार्ग पर वाहनों की संख्या क्षमता से अधिक है। इसके कारण जाम की समस्या नियमित रूप से बनी रहती है।
विज्ञापन


जाम की समस्या का समाधान न हुआ तो करेंगे विरोध प्रदर्शन
डलमऊ रोड पर आए दिन लगने वाले जाम से क्षेत्र की जनता परेशान है। विद्यालय वाहनों के जाम में फंसने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। सीएचसी की एंबुलेंस जाम में फंस जाती है। इससे गंभीर मरीजों को समय से इलाज मिलना मुश्किल हो जाता है। लालीपुर के चिक्कू तिवारी का कहना है कि प्रशासन जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलता है तो प्रदर्शन किया जाएगा। आकाश इंटर काॅलेज हुसैनगंज के प्रबंधक गुड्डा गुप्ता का कहना है कि जाम लगने से विद्यालय वाहनों से स्कूल जाने वाले सैकड़ों छात्र विद्यालय नहीं आ पाते।

फोटो-17-डलमऊ मार्ग पर खराब खड़ा ट्रक लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें