खागा। कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गांव में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसे में 13 वर्षीय किशोर की जान चली गई। महुआ के पेड़ पर पत्ते तोड़ते वक्त वह ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था।
श्यामबाबू पासवान का पुत्र केतन एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद वह खेलने के लिए निकला था। शाम करीब पांच बजे गांव के बाहर वह महुआ के पेड़ पर पत्ते तोड़ने के लिए चढ़ा था। तभी पेड़ के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसे करंट लग गया।
शोर सुनकर पहुंचे परिजन किसी तरह उसे नीचे उतारकर हरदों सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।