किशनपुर। थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में एक घर में चूल्हे की चिंगारी से मंगलवार को आग लग गई। आग में फंसी बच्ची को ग्रामीणों ने बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
मड़ौली गांव निवासी रामेश्वर प्रजापति किसान हैं। वह मंगलवार सुबह पत्नी और दोनों बहुओं के साथ खेत पर काम करने गए थे। दोनों बेटे मजदूरी को गए थे। घर में रामेश्वर की पुत्री रामसवारी पुत्र रमाकांत प्रजापति के दो बच्चे घर में थे।
रामेश्वर की पुत्री रामसवारी की मानसिक बीमार है। वह किसी काम से चूल्हा जला रही थी। तभी आग लग गई। घर से उठती लपटों को देखकर ग्रामीण और ेपरिजन पहुंचे। घर में रमाकांत की चार वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी में फंस गई।
ग्रामीणों ने बच्ची को बेहोशी हालत में बाहर निकाला। ग्रामीणों ने निजी नलकूप के पानी से आग पर काबू पाया। पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। गृहस्वामी ने बताया कि गृहस्थी, जेवर समेत अन्य सामग्री जल गई है।