चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में रसोई गैस रिसाव से लगी आग ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी संगीता (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मां के निधन के बाद सात माह का मासूम बलवंत उन्हें टकटकी लगाकर देखता रहा। यह दृश्य देख परिजनों की आंखें नम हो गईं।
परिजन ने बताया कि रविवार रात संगीता घर में खाना बना रही थीं तभी गैस रिसाव के कारण अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में घर के कई लोग आ गए। सभी घायलों को उपचार के लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां संगीता की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज के दौरान सोमवार रात संगीता ने दम तोड़ दिया।