फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बुजुर्ग महिला की हत्या में फरार आरोपी पर एक लाख का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बुजुर्ग महिला की सोते समय 17 अगस्त की रात हत्या के बाद फरार आरोपी को 18 दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हत्यारोपी को पकड़ने में मदद करने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा एडीजी ने की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अहमदपुर कुसुंभा गांव निवासी रुकमिनिया उर्फ लेखपलाइन रैदास (70) काॅलोनी के बरामदे में रात को सो रही थीं। ग्रामीणों ने 18 अगस्त की सुबह खून से सना शव चारपाई के नीचे देखा था। पौत्र हिमांशु की तहरीर पर पुलिस ने अपरिचित लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।
विवेचना में पड़ोसी वारिस उर्फ बड़का पर संदेह हुआ था। उसके घर की तलाशी में खून लगा हाफ पैंट और डंडा मिला था। पुलिस वारिश के घर पहुंची तो वह भाग चुका था। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे महिला की हत्या में नामजद किया था।
विज्ञापन

एसओजी, इंटेलीजेंस और थाने की टीम वारिस की तलाश में जुटी है। एसपी की ओर से पहले 25 हजार इनाम रखा गया था। आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
अब एडीजी प्रयागराज संजीव गुप्ता ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की है। सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि एडीजी की ओर से एक लाख का इनाम देने की घोषणा की गई है। गिरफ्तारी को टीमें जुटी हैं।

विधायक का अल्टीमेटम भी रहा बेअसर
हत्या के बाद से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है। विधायक कृष्णा पासवान 21 अगस्त को गांव पहुंची थीं। उन्होंने पुलिस को 24 घंटे का समय देकर आरोपी को पकड़ने के लिए दिया था। कई दिन बीतने के बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें