फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो-02-मोनू। स्रोत परिजन
विज्ञापन
चौडगरा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर हादसे में बृहस्पतिवार रात फैक्टरी कर्मी की मौत हो गई। मोबाइल की मदद से मजदूर की पहचान हुई। कानपुर साढ़ थाना क्षेत्र के एकघरा निवासी मोनू (28) मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। वे बाइक से बृहस्पतिवार रात घर जा रहे थे।
विज्ञापन

अहिरनखेड़ा गांव के सामने उसकी बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को युवक की जेब से मोबाइल मिला। मोबाइल के जरिये पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया।
भाई सलीम और परिवार के लोग पहुंचे। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखकर वाहन की तलाश की जा रही है। क्षतिग्रस्त बाइक थाने में खड़ी कराई गई है।
विज्ञापन





वाहन की टक्कर से लोडर पलटा, दो घायल
बांदा कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी राजेश शुक्ला (38) और तेज बहादुर (62) कानपुर से आटा चक्की खरीदकर लोडर से जा रहे थे। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली के पास किसी वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर लोडर पलट गया। इससे राजेश और तेज बहादुर गंभीर घायल हो गए। चालक बच गया। सीएचसी में इलाज के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें