फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 30 हजार की आबादी सात घंटे तक गर्मी और उमस से रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। भीषण गर्मी में हो रही कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

पांच दिन पहले मुराइनटोला उपकेंद्र में दस एमवीए के ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से करीब 66 हजार की आबादी चार दिनों तक बिना बिजली के बिलबिला उठी। वहीं शांतिनगर उपकेंद्र में मरम्मत के नाम पर बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली कटौती की गई। सात घंटे की कटौती से 30 हजार की आबादी बेहाल हो गई। गर्मी और तपिश के बीच इनवर्टर भी दोपहर तक जवाब दे गए। गर्मी से लोग बेहाल हो गए। इससे घरेलू से लेकर व्यापार के क्षेत्र में भी प्रभाव पड़ा। सभी बिजली के उपकरण बंद रहे। लोगों गर्मी से पार पाने के जतन में लगे रहे। शाम तक बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। यहां पर 132 बेरा गढ़ीवा से आने वाली करीब आठ किलोमीटर की 33 केवीए लाइन को बदलने का काम किया गया।

पांच फीडर में गुल रही बिजली
शांति नगर उपकेंद्र से पांच फीडरों को सप्लाई होती है। इसमें शांतिनगर फीडर से 2,532 उपभोक्ता, लखनऊ रोड से 531 उपभोक्ता, गोपाल नगर से 695 उपभोक्ता, पक्का तालाब से 2652 उपभोक्ता व सुल्तान नगर फीडर से 287 उपभोक्ता कुल 6,697 उपभोक्ताओं के घरों में आपूर्ति बुधवार को सात घंटे से अधिक बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरागढ़ीवा से शांति नगर उपकेंद्र तक करीब सात से आठ किमी की लाइन जर्जर हो गई है। उसी की रीकंडक्टरी का काम चालू है। शाम पांच बजे के बाद सभी फीडरों में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
छंगाराम, जेई, शांतिनगर उपकेंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें