फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कच्चा मकान गिरने से दो बेटों की मौत के बाद मिला पक्का मकान

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। पिछले दिनों भारी बारिश के दौरान गिरे कच्चा मकान के मलबे में दबकर हुई दो मासूम बेटों की मौत के बाद अब उसकी मां को पक्का मकान मंजूर हुआ है। मंगलवार को ब्लॉक में उसे आवास के मंजूरी का प्रमाण पत्र सौंपा गया। उसके खाते में पहली किस्त की रकम भी भेजी गई। इसके अलावा उमर्दा ब्लॉक के दूसरे जरूरतमंद परिवारों को मुख्य आवासीय योजना के तहत पक्का मकान मंजूर होने पर उसका मंजूरी प्रमाण पत्र सौंपा गया।
विज्ञापन


मंगलवार को उमर्दा ब्लॉक सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में 196 पात्र आवास धारकों को आवास स्वीकृति पत्र दिया गया। इसी दौरान ललकियापुर निवासी रामसनेही की पत्नी सुमन देवी को भी आवास मंजूरी का प्रमाण पत्र दिया गा। 10 सितंबर को हुए हादसे में उसके दो मासूम बेटों आलोक व अवनीश की मलबे में दबकर मौत हो गई थी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कैलाश राजपूत की अनुपस्थिति में उनके पुत्र अनमेश सिंह राजपूत ने भाग लिया। कहा कि पिछले कई दिनों से आवास को लेकर ग्रामसचिव से लेकर प्रधानों के खिलाफ शिकायत आ रही है। उन्होंने लोगों को जागरूक किया कि आवास के नाम पर जो कोई रिश्वत मांगे तो मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित उच्च अधिकारियों से शिकायत करें। इस मौके पर परियोजना निदेशक रामअवतार, बीडीओ दयाराम यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष श्यामू राजपूत समेत अन्य प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें