फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शराब के लिए रुपये न देने पर युवक पीटकर छीने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। सराफा गली से दुकान बंद कर घर जा रहे युवक को सोमवार रात गिरिजा देवी विद्यालय के पास कुछ युवकों ने घेरकर शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर युवकों ने उसे पीट दिया। आरोप है कि हमलावरों ने मोबाइल फोन तोड़कर 4,500 रुपये भी छीन लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर निवासी अमन की सराफा गली में सुनारी की दुकान है। अमन ने बताया कि वह रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहा था। उसे गिरिजा देवी विद्यालय के पास विजय नगर के रहने वाले दो युवकों ने कुछ साथियों के साथ रोक लिया।
गाली गलौज कर शराब पीने के लिए रुपये मांगने का विरोध करने पर पिटाई की। उसकी आंख में हमला किया। इससे आंख में गंभीर चोट आई। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों को खोजा जा रहा है। पूछताछ के बाद ही घटना की हकीकत पता चलेगी। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें