फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मंदिर में पूजा करने गई युवती की करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। मंदिर में पूजा करने गई युवती की शनिवार रात करंट लगने से मौत हो गई। थाना क्षेत्र के देवरी चौकी अंतर्गत दामोदरपुर गांव निवासी सत्येंद्र तिवारी की पुत्री प्रांजलि (23) घर के सामने बने मंदिर में जन्माष्टमी पर पूजा करने गई थी। त्योहार के चलते मंदिर को झालरों से सजाया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दरवाजे पर कहीं कटा तार छू रहा था। इससे युवती को करंट लग गया। बिजली आपूर्ति बंद कर युवती को हटाया गया, लेकिन देर हो चुकी थी। जानकारी पर मां अनीता देवी बदहवास हो गई। परिजन ने बताया कि युवती जहानाबाद स्थित एक क्लीनिक में नर्स का काम सीखती थी।
विज्ञापन



चार दिन बाद घर लौटने के विरोध में पति को पीटा
करीब चार दिन बाद पत्नी के घर लौटने के विरोध पर महिला और मायके पक्ष के लोगों ने पति को पीट दिया। थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी टेंपो चालक युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। चार बच्चे हैं। पत्नी का चाल चालन ठीक नहीं है। उसके घर के बाहर जाने के बाद कई लोग घर आते-जाते हैं। कई बार पहले मामला थाने तक जा चुका है। आरोप है कि पत्नी ने मंगलवार को खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेसुध होने पर घर से 13 हजार रुपये लेकर चली गई। वह तलाशता रहा। पत्नी मायके वालों के साथ शुक्रवार को लौटी। पूछताछ पर उसके साथ मारपीट कर दी। उसने थाने में शिकायत की। पत्नी उसके साथ रहने को राजी नहीं हुई। वह बड़े बेटे को उसके पास छोड़कर चली गई। थानाध्यक्ष प्रमाेद मौर्या ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें