फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओवरलोड गिट्टी लदे डंपर से बच्ची की कुचलकर मौत, हंगामा

विज्ञापन
फोटो-53-ग्रामीणों को समझाते सीओ गौरव शर्मा। संवाद
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के महरहा गांव में बृहस्पतिवार शाम ओवरलोड गिट्टी लदे डंपर ने सड़क किनारे खड़े ऑटो में टक्कर मारने के बाद सात वर्षीय बच्ची को कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक और खलासी को बंधक बनाकर पीट दिया। साथ ही बिंदकी-मुरादीपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी गोरे सोनकर के घर के बाहर ऑटो खड़ा था। इसके पास पुत्री परी खेल रही थी। तभी बिंदकी की ओर से आए तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो में टक्कर मारते हुए बच्ची को कुचल दिया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई और ग्रामीणों ने डंपर से चालक व खलासी को उतारकर बंधक बना लिया।
सूचना पर कल्यानपुर, बिंदकी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने ओवरलोडिंग पर रोक लगाने और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग करते हुए डीएम और एसपी को बुलाने की मांग की। परिजन ने अधिकारियों के आने तक शव उठाने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सीओ बिंदकी गौरव शर्मा ने परिजन और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने किसी तरह चालक और खलासी को छुड़ाया। सीओ ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

फोटो-53-ग्रामीणों को समझाते सीओ गौरव शर्मा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें