फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पड़ोसी के दुष्कर्म से तीन माह की युवती गर्भवती

Sat, 19 Apr 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती दुष्कर्म के बाद तीन माह की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के पिता ने एसपी से की शिकायत में बताया कि धनराज निषाद ने तीन माह पहले पुत्री के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। उस समय वह लोग घर में नहीं थे। दुष्कर्म के बाद शिकायत करने पर पुत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद धनराज गांव छोड़कर गुजरात के सूरत चला गया। इधर, पुत्री तीन माह की गर्भवती हो गई। उन लोगों ने लोकलाज के डर से धनराज के पिता व मां से शादी का प्रस्ताव रखा। धनराज के पिता ने पुत्री के अश्लील वीडियो इंटरनेट में वायरल करने की धमकी दी और बोला कि वह अपनी पुत्री का गर्भपात करा ले। जिसके खर्च की भरपाई कर देगा। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में धनराज व उसकी मां संतोष, पिता लाखन के खिलाफ दुष्कर्म व धमकी की रिपोर्ट गुरुवार रात दर्ज की गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण व बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें