फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बरातियों से भरी पिकअप से टकराया डंपर, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर के समीप प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर चित्रकूट के राजापुर से लौट रही बरातियों से भरी पिकअप डंपर से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बारात औंग थाना क्षेत्र के शिवराजपुर निवासी अरविंद पुत्र राजबहादुर की थी। घायल पिकअप चालक मोनू ने बताया कि अगवानी के दौरान कुछ बरातियों से विवाद हो गया था। इसी वजह से 13 बाराती डीजे वाली पिकअप से घर लौट रहे थे। मुरादीपुर के समीप सोमवार की देररात यह हादसा हो गया। घायलों को एनएचआई की टीम ने एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र गोपालगंज पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया है। घायलों में शिवराजपुर निवासी आदित्य कुमार (40), राजेश (22), आदर्श (22), ओम प्रकाश (33), दीपक (18), संदीप (20) और लल्लन (25) है। इनके अलावा उन्नाव जिले के मिश्रनखेड़ा निवासी मनोज (32), लाल खेडा निवासी हंस कुमार (30) और दुलीखेडा निवासी अजय कुमार (37) शामिल हैं। थाना प्रभारी सुमित देव पांडेय ने बताया की घटना की कोई जानकारी नहीं है। घटना का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें