फतेहपुर। साइकिल से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे गुजरात के साइकिल सवार श्रद्धालु की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह औंग थाना क्षेत्र के रानीपुर के पास सोमवार रात किसी वाहन ने टक्कर से घायल हुए थे।
गुजरात प्रांत भावनगर निवासी भारत भाई (45) करीब 20 दिन पूर्व साइकिल से रामलला दर्शन के अयोध्या जाने के लिए घर से निकले थे। रानीपुर हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में बुधवार को इलाज दौरान मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि पहचान पत्र के जरिये परिजन को सूचना दी गई है।