फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: प्रेमनगर में डेंगू का मरीज मिला, ऐरायां में संख्या सात पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। ऐरायां ब्लॉक के प्रेमनगर कस्बे में बुखार से पीड़ित युवक की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही ब्लॉक क्षेत्र में संक्रमित मरीजों की संख्या सात हो गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी युवक को कई दिनों से बुखार, सिरदर्द और गले में जकड़न की शिकायत थी। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे कानपुर के निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने डेंगू, सीबीसी, टायफाइड और मलेरिया की जांच कराई, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
युवक के प्लेटलेट्स भी कम मिले। इसके बाद डॉक्टर ने उपचार शुरू कर दिया। निजी अस्पताल की ओर से जिला मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर संक्रमण की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस पर शुक्रवार को खागा सीएचसी अधीक्षक डॉ. रमेश यादव ने स्वास्थ्य टीम को युवक के घर भेजा। टीम ने आसपास के 15 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और रक्त के नमूने लिए। जांच में सभी की डेंगू रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें