फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: डंपरों की भिड़ंत में चालक की मौत, हाईवे पर लगा छह किमी तक जाम

विज्ञापन
फाइल फोटो-07-अनीस। स्रोत परिजन - फोटो : हंगामा करते बिजली उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
ललौली (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार रात करीब डेढ़ बजे तेज रफ्तार दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर करीब छह किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस जाम में करीब दो घंटे तक हजारों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिधांव गांव के पास प्रताप इंटरनेशनल स्कूल के सामने फतेहपुर से बांदा की ओर जा रहा डंपर और बांदा से मौरंग लादकर फतेहपुर की ओर आ रहा डंपर ओवरटेक के दौरान आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि फतेहपुर से बांदा जा रहे डंपर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे चालक उसके अंदर फंस गया।
हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के सहारे डंपर का केबिन काटकर चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चालक की पहचान कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के टेनापुर पतारा गांव निवासी आसीन अहमद (36) के रूप में हुई है। हादसे के बाद गिट्टी लदे डंपर का चालक मौके से भाग गया जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।
दुर्घटना के बाद दोनों डंपर हाईवे के बीच सड़क पर फंस गए जिससे प्रताप इंटरनेशनल स्कूल से बहुआ कस्बे तक और दूसरी ओर सिधांव तक करीब छह किलोमीटर तक जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर किनारे कराया।
इसके बाद आवागमन बहाल हो सका। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि भागे डंपर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-07-अनीस। स्रोत परिजन- फोटो : हंगामा करते बिजली उपभोक्ता। संवाद

फाइल फोटो-07-अनीस। स्रोत परिजन- फोटो : हंगामा करते बिजली उपभोक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें