फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चालक पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 5- थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे परिजन। संवाद
विज्ञापन


- नशे में था, खुन्नस में मजदूर पर चढ़ा दिया था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। नशेबाज ट्रक चालक ने मजदूरों के ट्रक पर नहीं बैठने की खुन्नस में एक मजदूर पर ट्रक चढ़ा दिया। हादसे में मजदूर की कानपुर हैलट में हो गई थी। रविवार को परिजनों ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना क्षेत्र के बीबीहाट गांव निवासी अशोक कुमार (33) मजदूरी करता था। पिता छोटेलाल ने बताया कि ट्रक से सीमेंट उतारने के लिए गुरुवार को डीलर बबलू तोमर का गांव के कमल के पास फोन आया था। कमल गांव से अशोक व सरवन,अखिलेश के साथ सीमेंट उतारने बीबीहाट मोड़ पर सीमेंट लदे ट्रक में बैठकर गए थे।
विज्ञापन

इस दौरान थरियांव में ट्रक चालक ने शराब पी लिया था। हादसे का खतरा भांप कर चालक के साथ बैठना मुनासिब नहीं समझा। चारों मजदूर थरियांव से पैदल गांव को चले थे। इसी खुन्नस में करनपुर मोड़ के पास चालक ट्रक लेकर पहुंचा। साथी मजदूरों के पीछे रहे अशोक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे से पत्नी प्रिया, बेटा कंधई (6), बेटी नंदिनी(10),राशि(8) और पिता छोटेलाल, मां राजकिशोरी, भाई इंद्रजीत, रावेंद्र का हाल बेहाल हो गया। मृतक के पिता छोटेलाल समेत अन्य परिजन रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें