फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: चार दिन से सड़क पर पड़ा टूटा पोल, आवागमन ठप

विज्ञापन
फोटो-09-सड़क पर गिरा पड़ा 11 केवी विद्युत पोल। संवाद
विज्ञापन
खागा। क्षेत्र के रायपुर भसरौल के बहरी का डेरा के पास 11 केवी विद्युत लाइन का पोल आंधी में टूटकर मुख्य मार्ग पर गिर गया था। चार दिन बाद भी विद्युत निगम की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे नरैनी चौराहे से रायपुर भसरौल होकर किशनपुर जाने वाले मुख्य संपर्क मार्ग से भारी वाहन नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

इससे मौहारी, चंद्रवाइन डेरा, बहरी का डेरा, थुरियानी, काशीपुर, मिहुवापुर, कुम्हारनपुर, नर्तन और शिवप्रसाद का डेरा सहित कई गांव प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र पोल हटाकर मार्ग बहाल कराने और बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना उसी रात किशनपुर उपकेंद्र को दे दी गई थी लेकिन चार दिन बाद भी पोल नहीं हटाया गया और न ही आपूर्ति बहाल की गई। किसान नेता धर्मेंद्र दीक्षित, फूलचंद्र निषाद, आशीष निषाद, रामराज निषाद और महेश निषाद ने बताया कि यह क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है और इसके बंद होने से राहगीरों को लगातार समस्या हो रही है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र किशनपुर के अवर अभियंता नुसरत अली ने बताया कि लाइन की आपूर्ति एहतियातन बंद कराई गई है। जल्द ही टीम भेजकर क्षतिग्रस्त पोल हटाने के साथ नया पोल लगाया जाएगा। इसके बाद ही मार्ग पर आवागमन बहाल हो सकेगा।

फोटो-09-सड़क पर गिरा पड़ा 11 केवी विद्युत पोल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें