फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झाड़ियों में खून सना बोरा देख मची अफरातफरी, निकले कुत्ते के बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
औग। थाना क्षेत्र के थानपुर के पास रविवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच खून लगा बोरा देखा। शव होने की आशंका से इलाके में अफरातफरी मच गई। बोरा खोला गया तो उसमें कुत्ते के बच्चे निकले।
विज्ञापन

थानपुर लिंक रोड पर पहले भी कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसे में खून से सना बोरा मिलने की जानकारी होने पर गांव के सत्यम सिंह, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अंकित, अर्जुन, बोन्ने पासवान सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बोरा बाहर निकालकर खोला तो अंदर से तीन जीवित कुत्ते के बच्चे मिले। इनमें एक बच्चा घायल था जिसके खून से बोरा सना हुआ था। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि पीआरवी मौके पर पहुंची थी। ग्रामीणों के समक्ष सभी पिल्लों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें