फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: करंट से गोवंश की मौत पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। विद्युत विभाग की लापरवाही से लगातार हो रही गोवंशों की मौतों के कारण आक्रोशित बजरंग दल के पदाधिकारियों ने दो बार बिंदकी-चौडगरा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम कस्बे के मोहल्ला पुरानी बिंदकी में ट्रांसफार्मर के पोल पर आ रहे करंट से चिपक कर गोवंश की मौत हो गई। बजरंग दल के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया इसी स्थान पर अब तक तीन गोवंशों की मौत हो चुकी है। मामले की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन दो घंटे तक कोई भी अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बिंदकी-चौडगरा मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग जाम रहा। कोतवाली पुलिस और तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार सुरेश चंद्र पर पहुंचे। बजरंग दल के कार्यकर्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़े रहे। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करने के बाद दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा जाली लगवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गोवंश के शव मौके से उठाने दिया। तहसीलदार अचलेश सिंह ने बताया कि दो दिन में समस्या का समाधान कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया है। इस मौके पर बजरंग दल नगर संयोजक विमलेश बाजपेई, नगर सह संयोजक सजल शर्मा, धीरू पटवा, एसडी अवस्थी, हर्षित द्विवेदी, नैतिक दुबे, आशू गुप्ता, आदर्श सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें